Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu tips : सावन मास में इस पौधे को घर में लगाने से भर जाती है तिजोरी, मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है 

Vastu tips : सावन मास में इस पौधे को घर में लगाने से भर जाती है तिजोरी, मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu tips : सावन माह में भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ विशेष कार्य करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सावन माह में घर के परिसर में कुछ पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। सावन माह हरियाली का माह है इस माह में पौधे लगाना प्रकृति के अनुकूल होता है। आइये जानते हैं सावन में किए जाने वाले वास्तु के इन उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

1.सावन मास में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। यह बहुत शुभ माना जाता है। घर के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाने और हर रोज पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।सुबह- शाम तुलसी की पूजा करनी चाहिए।

2.भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बेलपत्र का होना वास्तु दोष को खत्म कर देता है। जिस भी घर में बेलपत्र का पेड़ या पौधा हो वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3.केले का पौधा सावन की एकादशी को या बृहस्पतिवार को केले का पेड़ लगा सकते हैं। केले का पौधा घर के पीछे की ओर ही लगाना चाहिए,सामने कभी नहीं।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement