Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: रसोई में इस दिशा में भूल से भी ना धोए बर्तन,घर में बढ़ सकता है अनावश्यक खर्च

Vastu Tips: रसोई में इस दिशा में भूल से भी ना धोए बर्तन,घर में बढ़ सकता है अनावश्यक खर्च

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: रसोई किसी घर की जान होती है। घर के सदस्यों के साथ ही मेहमानों स्वागत रसोई घर से किया जाता है। दिन भर दौड़ने भागने में लगने वाली ऊर्जा का सीधा स्रोत रसोई घर में होती है। जब रसोई घर में वास्तुएं सही दिशा में नहीं होती है तब वास्तु दोष के अनुसार घर के सभी सदस्यों को बाधाओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार रसोई और उसमे प्रयोग होने वाली वस्तुएंओं को सही दिशा में रखा जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ने लगता है।आइये जानते है वास्तु के अनुसार रसोई कैसी होनी चहिए।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

1.घर की दक्षिण पूर्व दिशा रसोई के लिए सबसे शुभ है।
2.शौचालय के ऊपर और नीचे रसोई नहीं बनाएँ।
3.शयनकक्ष के ऊपर और नीचे रसोई नहीं बनाएँ।
4.रसोई में चूल्हा रसोई के दरवाज़े के सामने नहीं रखें।
5.रसोई का मुख्य द्वार कोने में नहीं होना चाहिए।
6.ईशान कोण में रसोई नहीं होनी चाहिए।
7.रसोई घर में रखा इंडक्शन-माइक्रोवेव आदि हमेशा दक्षिण पूर्व के कोने में रखा जाना चाहिए।
8.रसोई घर में प्रकाश की व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्व पूर्व और उत्तर दिशा
में अवश्य लगाना चाहिए।
9.किचन में फ्रिज हमेशा उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
10.रसोईघर में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ आटा, चावल, दाल आदि  पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा में रखने चाहिए।

Advertisement