Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : शयन कक्ष में इस बदलाव से पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास, जानिए इसके लिए वास्तु के नियम

Vastu Tips : शयन कक्ष में इस बदलाव से पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास, जानिए इसके लिए वास्तु के नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : पति-पत्नी गृहस्थ जीवन की गाड़ी के दो पहिए होते है। गृहस्थी की गाड़ी में एक भी पहिया कमजोर पड़ा तो गृहस्थी लड़खड़ाने लगती है। इसके लिए पति-पत्नी दोनों को आपसी संतुलन बनाना पड़ता है। जीवन साथी के साथ् मधुर रिश्ते से जीवन खुशियों से भर जाता है। एक साथ जीवन यापन करने में जीवन साथी के साथ् नोक झोंक भी होती है। जब ये नोक झोक कलह का रूप लेने लगती है तब बात बिगड़ जाती है।आइये जानते है पति-पत्नी का रिश्ता खुशहाल रहे इसके लिए वास्तु के नियम क्या उपाय बताते है।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार, आग्नेय कोण में शयनकक्ष होने से व्यक्ति का क्रोध बढ़ता है।
2.इस दिशा में सोने पर पुरुष पर अग्नि तत्व का प्रभाव पड़ेगा। संबंधित रोग होने का खतरा रहता है। अग्नि तत्व से संबंधित रोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और दिल का दौरा जैसे रोग शामिल हैं।
3.शयन कक्ष  दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करने से भी बचना चाहिए। यह दिशा पति-पत्नी के बीच अनबन का कारण भी बन सकती है।
शयन कक्ष में कपूर जलाएं। इसके सुगंध से कक्ष की नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाएगी।
बेडरूम तेज रोशनी नहीं होनी चाहिए।उनका प्रकाश सीधा पलंग पर न पड़े।
वास्तु के अनुसार बेडरूम में पलंग पर प्रकाश हमेशा पीछे या बाईं तरफ से आना चाहिए। इससे आपके कक्ष में वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता

Advertisement