Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इन उपायों से घर में मिटेंगे क्लेश, मां लक्ष्मी का भी होगा आगमन

Vastu Tips : इन उपायों से घर में मिटेंगे क्लेश, मां लक्ष्मी का भी होगा आगमन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भोलेनाथ को प्रसन्न करना आवश्यक है। पौराणिक मान्यता है कि इस माह में किए गए उपाय बहुत कारगर साबित होते है। गृह कलह के कारण बहुत से लोगों को परिवार का सुख नहीं मिल पाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों में ही परिवार के सुख और शांति को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि शास्त्रों में इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे अचूक उपाय बताए गए है जिसका प्रयोग करने से जीवन खुशियों से भर जाता है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1.कभी भी घर के वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट दिशा) में गंदगी न रखें। साथ ही वहां पर अंधेरा भी नहीं होना चाहिए। अन्यथा उस घर में रहने वाली महिलाओं को असाध्य रोग हो सकते हैं।

2.हल्दी से हर दिन घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने नकारात्मकता दूर होती है। मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। नियमित रूप से सुबह स्नान कर स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर से संकटों को दूर कर धन के भंडार भरती हैं।

3.घर के मेन गेट या रूम के गेट के पास शू रैक नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और कलह का वातावरण बनता है। यथासंभव घर के मेन गेट को साफ-सुथरा रखें और सजावटी पौधों से सजाएं।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है
Advertisement