Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इस चमत्कारी शीशे से मिलेगा छुटकारा , घर ऑफिस में दोष होने पर लगाए ये दर्पण

Vastu Tips : इस चमत्कारी शीशे से मिलेगा छुटकारा , घर ऑफिस में दोष होने पर लगाए ये दर्पण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जब ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है तब घर परिवार को शारीरिक, मानसिक, परिवार के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार, कुछ  उपाय करने से इन समस्याओं में छुटकारा मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या फिर ऑफिस में बागुआ नाम का शीशा लगाने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

कई रंगों से मिलकर बनाया जाता है
ये एक अष्टकोण आकार में होता है यानी एक ऐसा दर्पण जिसमें  8 किनारे होते हैं। इसके साथ ही चारों ओर लकड़ी होती है और बीच में एक गोल आकार का शीशा लगा होता है। इसके साथ ही लकड़ी के आठ किनारों पर तीन-तीन फेंगशुई की लकीरे बनी होती है। इनमें से कुछ लकीर छोटी, तो कुछ बड़ी होती है। पूरी रेखाएं यांग ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं और वहीं छोटी यानी टूटी हुई रेखाएं यिन हैं। यह फ्रेम कई रंगों से मिलकर बनाया जाता है।

कभी भी नजर नहीं लगती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बागुआ दर्पण नजर दोष से भी छुटकारा दिला सकता है। माना जाता है कि जिस घर में बागुआ दर्पण लगा होता है। उस घर के सदस्यों को कभी भी नजर नहीं लगती है।

Advertisement