Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Veg Biryani: आज लंच या डिनर में ट्राई करें खास पुलाव जिसका स्वाद एकदम वेज बिरयानी जैसा, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

Veg Biryani: आज लंच या डिनर में ट्राई करें खास पुलाव जिसका स्वाद एकदम वेज बिरयानी जैसा, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Veg Biryani: रोज रोज लंच डिनर में वही दाल चावल रोटी सब्जी खाकर बोर हो गए हो। तो आज लंच या डिनर में ट्राई करें वेज बिरयानी। बाकी दिनों से अलग और टेस्टी। बच्चे और बड़े बार बार मांग कर खाएंगे। आज हम आपके लिए खास ऐसी रेसिपी लेकर आये हैं जिसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और खाने में भी गजब की टेस्टी होती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वेज बिरयानी बनाने के लिए आपको चाहिए

चावल
बिरयानी मसाला
सोयाबरी
1 बड़ा प्याज
थोड़ी हरी मटर,
1 छोटा आलू,
2 हरी मिर्च,
हरा धनिया
पनीर के टुकड़े
8-10 काजू,
10-12 किशमिश
4-5 बादाम
1 पिंच हींग
थोड़ा जीरा
2 चम्मच देसी घी

वेज बिरयानी बनाने का ये है तरीका

वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले हम जो रेसिपी बता रहे हैं इसमें बिरियानी मसाला पड़ता है, लेकिन बाकी चीजें पुलाव वाली ही होती हैं। आपको इसके लिए नॉर्मल चावल लेने होंगे।इस पुलाव में स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े पनीर के टुकड़े, 8-10 काजू, 10-12 किशमिश और 4-5 बादाम ले लें। इन चीजों को डालने से एक अलग ही फ्लेवर आएगा। अब पुलाव बनाने की तैयारी शुरू करें।सबसे पहले चावल को धो लें और प्याज, आलू, मिर्च, धनिया काट लें और मटर को छील लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

आप चाहें तो फ्रोजन मटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कुकर में 2 चम्मच देसी घी डालें। इसमें 1 पिंच हींग और थोड़ा जीरा डालें। अब प्याज और आलू डाल दें। इसी के साथ काजू और बादाम भी डालकर मिलाएं। पकाने के लिए पहले ही थोड़ा नमक मिला दें और हल्का गलने दें।

अब कटी हरी मिर्च डाल दें और इसमें पनीर के कटे टुकड़े और किशमिश डाल दें।ऊपर से डेढ़ चम्मच बिरियानी मसाला डाल दें और स्वादानुसार नमक मिला दें। कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी लगाएं। पानी अपने अंदाज से रखें या जिस बर्तन में चावल लिए हैं वो हल्का भरकर दो बार पानी डाल दें।

गैस की फ्लेम बंद कर दें और कुकर को खुलने के बाद ऊपर से 2 चम्मच देसी घी डालें और पुलाव को मिक्स कर लें। अब इसमें हरा धनिया डाल दें और सर्व करें।इस पुलाव या कहें बिरियानी को आप खाने में रायता या फिर हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। ऐसे भी इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। जब जी चाहे फटाफट ये बिरियानी स्टाइल का पुलाव बनाकर तैयार कर लें।

Advertisement