Benefits of Kantola: कंटोला या मीठा करेला आपको सब्जी खरीदते समय कहीं न कहीं नजर जरुर आता होगा। हरे रंग का गोल छोटे छोटे आकार की कांटेदार यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की
इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाता है। एक शोध के अनुसार ब्लड शुगर के मरीज अगर इसका सेवन करते हैं तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसे काकोरा, कंटोला, चढैल, मीठा करेला, किकोड़ा, कंटीला आदि नामों से जाना जाता है। यह औषधीय दवा के रूप में काम करता है। काकोरा में मीट से ज्यादा ताकत मिलती है।
कई बीमारियों में काकोरा से रामबाण इलाज किया जाता है। काकोरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें फ्लेवोनोइड होता है जो हार्ट की बीमारी, कैंसर, चर्म रोग, आंखों के रोग तथा लिवर की समस्याएं को होने से रोकता है।इसमें फाइबर पाया जाता है।
इसके अलावा कंटोला (Kantola) का सेवन करने से फीवर में आराम मिलता है। एनसीबीआई की वेबसाइट में प्रकाशित शोध के अनुसार कंटोला की जड़ के रस में एंटीपाएरेटिक गुण मौजूद होते है। जो फीवर के असर को कम करने में हेल्प कर सकता है। अगर बहुत तेज फीवर हो तो इसकी जड़ का पेस्ट बनाकर लगाने से राहत मिलती है।
कंटोला में फेनोलिक कंपाउंड और फ्लेवोनोइड के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते है जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से रक्षा करता है।कंटोला में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पायी जाती है इसलिए वजन को नियंत्रित करता है।
पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
कंटोला में डाइट्री फाइबर कब्ज की बीमारी के लिए औषधि का काम करता है। पेट साफ करने में मदद करता है।इसके अलावा कंटोला का सेवन करने से विटामिन सी अच्छी मात्रा में पहुंचता है।