Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Venus transit: शुक्र ग्रह करेगा देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा

Venus transit: शुक्र ग्रह करेगा देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Venus transit: शुक्र ग्रह 30 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में गोचर करेगा। शुक्र देव इस राशि में 27 जनवरी 2022 तक रहने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति को सुख और सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है।  शुक्र 27 जनवरी 2022 तक धनु राशि में रहेगा। शुक्र का गोचर लगभग 30 दिनों में होता है। शुक्र का धनु राशि में गोचर चार राशियों के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

मेष
मेष राशि वालों के लिए साल 2022 का पहला महीना काफी लकी साबित होगा। इस अवधि के दौरान धन लाभ की संभावना रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मेष राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के लिए बहुत अवसर मिलेंगे।इसलिए इस राशि के जातकों को शुक्र गोचर का शुभ परिणाम मिलेगा।

धनु
धनु राशि के लिए शुक्र का वरदान साबित होगा। गोचर के दौरान धन लाभ होगा। इसके अलावा नौकरी में भी शुभ परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। पिता या बड़े भाई से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा
Advertisement