वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मान मंदिर घाट के पास यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव में 60 लोग सवार थे। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और नाविकों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाव पर सवार सभी लोग उड़ीसा के रहने वाले थे। यह हादसा मान मंदिर घाट के उस पार गंगा के बीच में बड़ी नाव और छोटी नाव के बीच टक्कर के बाद हुआ। नाव में सवार सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहनी थी, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बचाए जा सके। मौके पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौजूद हैं।
वाराणसी के मान मंदिर घाट पर पलटी नाव
नाव पर करीब 12 यात्री थे सवार pic.twitter.com/Tt3rGVQbkh
— Priya singh (@priyarajputlive) January 31, 2025
पढ़ें :- 51 शक्तिपीठों में से एक है नैमिषारण्य धाम: जहां गिरा था मां सती का हृदय, जानें क्यों माना जाता है इसे पृथ्वी का केंद्र?
सामने आए वीडियो में एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों को देखा जा सकता है, जो गंगा नदी से यात्रियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत की बात तो यह है कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और ऐसा इस वजह से मुमकिन हो पाया, क्योंकि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।