मुंबई। बॉलीवुड के न्यू कमर खुशी कपूर (Actress Khushi Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड वेदांग रैना (Boyfriend Vedang Raina) कभी साथ पार्टी करने तो कभी डेट पर जाने तो कभी वेकेशन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर उभरते सितारे खुशी कपूर (Khushi Kapoor)और वेदांग रैना (Vedang Raina) सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नई फिल्म, गाना या डेट नाइट नहीं, बल्कि एक प्राइवेट वायरल वीडियो (Private Video Leaked) है, जिसमें दोनों को सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बर्थडे पार्टी के बाहर गंभीर बातचीत करते देखा गया। लोगों को लगा कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और ये लड़ाई कर रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और इसके साथ ही एक नई बहस ने भी जन्म ले लिया कि क्या स्टार्स की निजता अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है?
पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?
कैमरे की नजरों में कैद खुशी-वेदांग
मुंबई में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बर्थडे पार्टी के मौके पर जब पैपराजी ने खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) को साथ देखा तो उन्होंने अपने कैमरे की जूम लेंस उन पर फोकस कर दी। वीडियो में दोनों को आपस में काफी गंभीर मुद्रा में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है और कुछ यूजर्स ने यह भी अटकलें लगाईं कि शायद दोनों में बहस हो रही थी। जहां वेदांग के हाथ में फोन है और वो किसी से कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं, वहीं खुशी बार-बार हाथ छुड़ाकर अंदर जाती दिख रही हैं। इसी बीच वेदांग खुशी का हाथ पकड़कर उन्हें रोकर अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रहे हैं। खुशी के चेहरे पर टेंशन देखने को मिल रही है और वो नाराजगी भरे चेहरे के साथ अंदर जा रही हैं।
भड़के खुशी-वेदांग के फैंस
फिलहाल लोगों ने लड़ाई पर फोकस करने के साथ ही इस वीडियो की आलोचना भी की और पैपराजी को आड़े हाथों लिया। लोगों ने कहा कि उन्होंने बिना अनुमति के एक निजी पल को कैद किया, जिससे इन सितारों की निजता भंग हुई। नेटिजन्स ने इस वीडियो को ‘घृणित’, ‘निम्न स्तर का काम’ और ‘निजता का उल्लंघन’ (Violation of Privacy) करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आप लोग अब सबसे निचले स्तर पर जा रहे हैं! यह घृणित है। यह उनका निजी जीवन है, उन्हें अकेला छोड़ दें!’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘यह किसी व्यक्ति की निजता पर आक्रमण करने का बहुत ही घटिया स्तर है!! शर्म आनी चाहिए आपको।’
पढ़ें :- 15 साल बाद अभिनेता आदित्य पंचौली पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 फरवरी की दी सुनवाई की तारीख
यहां देखें वीडियो
पढ़ें :- Video-बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिल गया उनका वैलेंटाइन, 24 कैरेट सोने के होटल से शेयर किया वीडियो
पार्टी में ऐसा था खुशी-वेदांग का लुक
पार्टी के फैशन फ्रंट पर भी दोनों का लुक चर्चा में रहा। खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने सफेद क्रॉस-बैक डिजाइन वाली ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल लग रही थीं। वहीं वेदांग रैना ने ब्लैक शर्ट और जींस में कैजुअल लेकिन क्लासी लुक चुना। पार्टी में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर और सैफ अली खान जैसे सितारे भी मौजूद थे।
इस फिल्म में दोनों ने साथ किया काम
साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले खुशी और वेदांग, तब से लगातार पब्लिक स्पॉटलाइट में हैं। दोनों को कई बार छुट्टियों पर, डिनर डेट्स पर और कपूर परिवार की निजी पार्टियों में साथ देखा गया है, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहों को और बल मिला है। वेदांग रैना, खुशी कपूर की फैमिली के भी काफी करीब हैं, उन्हें अक्सर बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ देखा जाता रहा है। वो जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भी क्लोज हैं।