मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी आइकॉनिक फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म के जरिए संजय दत्त एक बार फिर अपने मशहूर किरदार में दमदार वापसी करते नजर आएंगे। शुक्रवार को रिलीज किए गए टीज़र में संजय दत्त का लुक बेहद रफ और इंटेंस दिखाई दे रहा है। वीडियो में उनका किरदार हिंसा और अराजकता से घिरा हुआ नजर आता है, जिसने फैंस को 1993 की फिल्म खलनायक की याद दिला दी। टीज़र के साथ संजय दत्त ने लिखा कि कुछ कहानियां खत्म नहीं होती। वह दोबारा शुरू होती हैं।
पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक
फिल्म का टीज़र मुंबई में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जहां फिल्म के पोस्टर्स भी जारी किए गए। पोस्टर में भी उनके किरदार की झलक देखने को मिली। कैप्शन में लिखा गया, हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। फिल्म खलनायक रिटर्न को Jio Studios, Aspect Entertainment और Three Dimension Motion Pictures के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। Aspect Global Ventures की एंटरटेनमेंट शाखा ने इसके प्रोडक्शन राइट्स हासिल किए हैं और Jyoti Deshpande इस प्रोजेक्ट को क्रिएटिव तौर पर लीड कर रही हैं।
Kuch kahaani khatam nahi hoti… woh dobara shuru hoti hai
'Khalnayak Returns'@akshakamboj #JyotiDeshpande @jiostudios @AspectEnte95258 #ThreeDimensionMotionPictures#Khalnayak #KhalnayakTheFilm #KhalnayakReturns #JioStudios #AspectEntertainment #EntertainmentKaSahiAspect pic.twitter.com/gXSlbHpJxT— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 24, 2026
पढ़ें :- अभिनेता संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का टीजर आया सामने, जाने कब रिलीज होगी फिल्म
संजय दत्त ने कहा कि खलनायक उनके दिल के बेहद करीब फिल्म है और लंबे समय से वह इसे फिर से जीवित करना चाहते थे। उन्होंने सुभाष घई और Mukta Arts का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस विरासत को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। वहीं ज्योति देशपांडे ने कहा कि खलनायक अपने समय की एक ऐतिहासिक फिल्म रही है, जिसने अपनी कहानी, डायलॉग्स और किरदारों के जरिए सिनेमा को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए इस आइकॉनिक किरदार को फिर से बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास है।
गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई खलनायक, जिसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था। बॉलीवुड की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में संजय दत्त के साथ जैकी जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की दमदार भूमिकाएं थीं, जो आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। फिलहाल Khalnayak Returns की बाकी स्टार कास्ट और कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।