1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की, लेकिन फिल्म की अत्यधिक हिंसा पर जताई असहमति

प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की, लेकिन फिल्म की अत्यधिक हिंसा पर जताई असहमति

बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पादुकोण जो कि दीपिका पादुकोण के पिता हैं, ने धुरंधर 2 के रिलीज होने के लगभग 9 महीने बाद अब अपने दामाद के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म का रिव्यू करते हुए एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने धुरंधर (Dhurandhar) के बारे में अपने विचार रखे और इसकी लोकप्रियता की तारीफ की।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने 2025 और 2026 में अपनी फिल्मों धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के साथ रणवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। इस अभिनेता ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के साथ—साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दी। एक्टर की स्क्रीन पर जबरदस्त मौजूदगी, उनकी लोकप्रियता और अलग-अलग तरह के रोल करने की प्रतिभा ने दोनों फिल्मों को बड़ी सफलता दिलाई।

पढ़ें :- रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पादुकोण जो कि दीपिका पादुकोण के पिता हैं, ने धुरंधर 2 के रिलीज होने के लगभग 9 महीने बाद अब अपने दामाद के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म का रिव्यू करते हुए एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने धुरंधर (Dhurandhar) के बारे में अपने विचार रखे और इसकी लोकप्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भले ही इस फिल्म में हिंसा होने के बावजूद भी दर्शकों को काफी पसंद आई।

कैसा है दोनों के बीच का रिश्ता?

प्रकाश पादुकोण ने आगे बताया कि दोनों परिवारों के बीच बहुत करीबी रिश्ता है और वे अक्सर साथ में अच्छा समय बिताते हैं, जिसमें परिवार के साथ छुट्टियां मनाना भी शामिल है। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने कहा कि उनकी बातचीत अक्सर काम के बारे में होती है। जहां वे अक्सर फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक्टर से बात करते हैं, वहीं रणवीर भी खेलों को लेकर उतने ही उत्सुक रहते हैं और अक्सर उनसे जानकारी लेते रहते हैं।

पढ़ें :- भारतीय डाक ने पहली बार 4000 करोड़ की कमाई के साथ रचा इतिहास
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...