लखनऊ। यूपी की राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड की राख़ अभी ठंडी नहीं हुई थी कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके स्थित इरम स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई।
पढ़ें :- UP News: 7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
Video-राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड की राख़ अभी ठंडी नहीं हुई थी कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके स्थित इरम स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। pic.twitter.com/FD6k51wmxJ
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 23, 2026
कमरे से तेज लपटें और धुआं उठता देख स्कूल परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।
यह पूरा क्षेत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA के प्रवर्तन ज़ोन-7 के अंतर्गत आता है। हाल ही में अलीगंज में हुई बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन बेहद संवेदनशील है और घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।