Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- लखनऊ के सआदतगंज में फिर खूनी के खेल, ट्रिपल मर्डर के बाद दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

Video- लखनऊ के सआदतगंज में फिर खूनी के खेल, ट्रिपल मर्डर के बाद दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Murder : लखनऊ के सआदतगंज इलाके से एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर सरेआम एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक खून से लथपथ तड़पता हुआ नजर आ रहा है। एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी बड़ी वारदात है।

पढ़ें :- लखनऊ में दिनदहाड़े RSS नेता समेत परिवार के 3 लोगों की हत्या, गाड़ी पार्किंग के विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

जानकारी के अनुसार, यह घटना सआदतगंज इलाके आजाद नगर के सी ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास की है, जहां रामनगर निवासी रेहान की उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कथित तौर पर आरोपी और युवक के बीच मोहल्ले के पार्क के पास किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुलाब की बगिया निवासी दोस्त उजैफा ने रेहान पर चाकू से कई वार कर दिए।

घटना के बाद रेहान को गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये वारदात रात करीब 9:30 बजे की है, रेहान की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिखाई दे रहा है। रेहान तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था।

परिजनों के अनुसार, रेहान शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। वारदात के बाद डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इससे पहले नौबस्ता (ब्राह्मण टोला) में 26 अक्टूबर 2026 को चबूतरे और कार पार्किंग के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पढ़ें :- लखनऊ: 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, खुद पुलिस को फोन किया ; डायरी में नोट की प्लानिंग, ऑनलाइन मंगाया स्प्रे...
Advertisement