1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

लखनऊ: मलिहाबाद के कसमंडी कला इलाके में 11वीं की छात्रा (14) की आत्महत्या के बाद पुलिस महकमा सवालों के घेरे में है। आरोप है कि छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। इस मामले में शिकायत पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी। सोमवार दोपहर पीड़िता का शव घर के अंदर बांस में चुनरी के फंदे के सहारे लटका मिला। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी कसमंडी कला विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं,  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, हैवान की तरह नोचा-घसीटा, KGMU धर्मांतरण केस में एसटीएफ की जांच में बड़े खुलासे

छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी घरवालों ने की थी मारपीट

मृतका के किसान पिता ने कहा कि हंस कुमार नाम का युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। 6 महीने पहले उसने स्कूल से लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जब इसकी शिकायत करने वह आरोपी के घर पहुंचे तो युवक ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उन्हें पीटा और 20 मई को उन पर चाकू से हमला भी किया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता के घरवाले उसे ई-रिक्शा से स्कूल भेजने लगे, फिर भी आरोपी उसे लगातार परेशान करता रहा। उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता।

छात्रा के पिता ने बताया कि आरोप हंस कुमार उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने का दबाव डालता था। वहीं, सोमवार को माता-पिता बैंक गए थे और छात्रा घर में अकेली थी। जब दोपहर करीब 12 बजे वे बैंक से लौटे तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी सस्पेंड और विभागीय कार्रवाई के आदेश

पढ़ें :- Video : ‘लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र की हत्या है… ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जानें कौन है जिसको गोद में लेकर भागी यूपी पुलिस?

इस घटना और पुलिस की लापरवाही को लेकर डीसीपी उत्तरी अमित आनंद का कहना है कि “छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, पिता श्याम कुमार और मां राम लल्ली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। मई में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तब समझौता कर लिया था।” उन्होंने यह भी बताया कि एसीपी मलिहाबाद की जांच में चौकी प्रभारी की लापरवाही उजागर होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...