Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-ऑस्ट्रेलिया ​का आसमान अचानक खून की तरह हुआ लाल, भयानक नजारा देख लोग बोले- आने वाली है कयामत

Video-ऑस्ट्रेलिया ​का आसमान अचानक खून की तरह हुआ लाल, भयानक नजारा देख लोग बोले- आने वाली है कयामत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिसे देख लोग हैरान है। जिसमें आसमान खून की तरह लाल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) का है। 28 मार्च को शार्क बे (Shark Bay) और डेनहम में हर तरफ लाल धूल की चादर छा गई थी, जिसकी वजह से सड़कें, घर और समुद्र का किनारा लाल हो गया।

पढ़ें :- Nepal  First Cabinet Meeting :  नेपाल छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले 27 छात्रों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी,  35 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र लेना होगा

ट्रॉपिकल साइक्लोन नरेल (Tropical Cyclone Narel) की वजह से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia)  में यह डराने वाले नजारा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण रेगिस्तानी इलाके की आयरन से भरी लाल मिट्टी हवा में उड़ने लगी और आसमान में लाल धूल फैल गई। इस कारण आसमान खून की तरह लाल दिखाई देने लगा।

साइक्लोन नरेल वेस्टर्न (Cyclone Narel Western Australia) 27 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ-वेस्ट कोस्ट पहुंचा। इस दौरान 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तेज हवाओं की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई और लोगों अपने घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इनक्रेडिबली ईरी और अपोकैलिप्टिक जैसा नजारा था। शार्क बे कैरावन पार्क ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में बताया है कि बाहर का माहौल बिल्कुल बेहद अजीब और डरावना है और हर चीज धूल से ढकी हुई है। साइक्लोन की वजह से लोगों के घरों की बिजली चली गई, घरों की छतें उड़ गईं, नावें डूब गईं और एयरपोर्ट को भारी नुकसान हुआ है।

आखिर क्यों आसमान हुआ लाल?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इलाके की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की मात्रा अधिक है। साइक्लोन की वजह से लाल धूल ऊंचाई तक पहुंच गई। इससे सूरज की रोशनी धूल से टकराई और आसमान लाल दिखने लगा। इसे एक दुर्लभ, लेकिन प्राकृतिक घटना माना जा रहा है। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- हरियाणा के रेवाड़ी हाईटेक जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए 2 कैदी, सीढ़ी जोड़कर फांदी 25 फीट दीवार

लोगों की प्रतिक्रियाएं

कई लोगों ने इसे बेहद डरावना बताया है। कुछ लोगों ने इसे एंड टाइम्स वाइब्स बताया, कई लोगों का कहना है कि क्या ये कोई संकेत है? विशेषज्ञों ने कहा कि यह एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन इसकी तीव्रता और पैटर्न परक्लाइमेट चेंज का प्रभाव हो सकता है। जलवायु वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल हीटिंग के कारण साइक्लोन ज्यादा ताकतवर हो गए हैं और अनोखा रास्ता अपना रहे हैं।

Advertisement