Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब समझकर पोती कालिख, हिंदू संगठन ने गलतफहमी में किया हंगामा

Video : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब समझकर पोती कालिख, हिंदू संगठन ने गलतफहमी में किया हंगामा

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) पर एक पेंटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, लेकिन पूरा मामला अब एक गलतफहमी का रूप ले चुका है। हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के कार्यकर्ताओं ने जिसे मुगल शासक औरंगज़ेब (Mughal Ruler Aurangzeb) की पेंटिंग समझकर उस पर कालिख पोती और नारेबाज़ी की, वह असल में आख़िरी मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर (Bahadur Shah Zafar) की तस्वीर थी।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

जिलाधिकारी का बयान

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

मामला बढ़ने पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जिस पेंटिंग पर कालिख पोती गई, वह औरंगज़ेब की नहीं बल्कि बहादुर शाह ज़फर की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भूल है और लोगों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ कार्य करना चाहिए।

संगठन का ऐलान, सौंपेंगे ज्ञापन

हिंदू रक्षा दल ने अब भी अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा  कि वह रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और सरकारी इमारतों पर “मुग़ल आक्रांताओं” की तस्वीरों का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी के स्पष्टीकरण के बाद मामला एक नई दिशा में बढ़ गया है।

Advertisement