Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO : बेंगलुरु में सड़क पर बाइक सवार कपल ने की शर्मनाक हरकत, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

VIDEO : बेंगलुरु में सड़क पर बाइक सवार कपल ने की शर्मनाक हरकत, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

By santosh singh 
Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु शहर (Bengaluru City) के सरजापुर मेन रोड पर एक हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला, जहां एक कपल बाइक पर बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से सफर कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठकर अपने प्रेमी को गले लगाकर उसे चूम रही है, जबकि युवक बिना हेलमेट के बुलेट चला रहा है।

पढ़ें :- Organ Transplant Science : इंसान के शरीर में पहली बार ट्रांसप्लांट हुआ सुअर का लिवर-किडनी, जानें पूरा मामला

इस स्टंट से न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई थी। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद, लोगों ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर TN12W4910 बताया जा रहा है, जिससे इस जोड़े को आसानी से ट्रेस किया जा सकता है। यह जरूरी है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

युवाओं की लापरवाही बनी खतरा

आजकल के युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके, लेकिन इस कपल का गैर-जिम्मेदाराना रवैया इन नियमों की अनदेखी कर रहा है। अगर बाइक का संतुलन बिगड़ जाता या कोई दूसरी गाड़ी उनसे टकरा जाती, तो यह स्टंट दर्दनाक हादसे में बदल सकता था।

ध्यान रहे सड़कें स्टंट दिखाने की जगह नहीं हैं। ऐसे खतरनाक स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। सभी से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों की ज़िंदगी को खतरे में डालने से बचें।

पढ़ें :- साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम
Advertisement