मुरादाबाद। यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रितेश गुप्ता (BJP MLA Ritesh Gupta) ने अपनी ही पार्टी के में मेयर विनोद अग्रवाल (Mayor Vinod Agarwal) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के मुद्दे पर शहर विधायक खुलेआम मेयर के खिलाफ जाकर व्यापारियों के साथ खड़े नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
पढ़ें :- किम जोंग उन की बैलेस्टिक मिसाइल ने बढ़ाई पूर्व एशियाई देशों की धड़कनें, साउथ कोरिया और जापान में अलर्ट जारी
व्यापारियों की सभा में पहुंचे शहर विधायक रितेश गुप्ता (City MLA Ritesh Gupta) ने कहा कि किराया बढ़ोतरी के लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार नहीं है,बल्कि यह फैसला शहर के मेयर विनोद अग्रवाल का है। जिन्होंने नगर निगम बोर्ड (Municipal Board से भी इसे पास कर लिया है। इसी दौरान रितेश गुप्ता (Ritesh Gupta) ने कहा कि बीजेपी की सरकार व्यापारियों की बदौलत है। उन्होंने मेयर पर तंज कसते हुए कहा कि अगर व्यापारियों का दिमाग फिरा तो मेयर साहब आपका क्या होगा?
कई दशक पुरानी दुकानों का किराया 30% तक बढ़ाने का फैसला
बता दें कि नगर निगम बोर्ड (Municipal Board) ने जनवरी में हुई बैठक में अपनी कई दशक पुरानी दुकानों का किराया 30% तक बढ़ाने का फैसला किया था। शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित नगर निगम की दुकान करीब 50 से 60 सालों पहले से बहुत ही मामूली किराए पर चली आ रही हैं। किसी दुकान का किराया 50 रुपये तो किसी का 100 रुपये महीना है। जबकि शहर के मुख्य बाजारों में स्थित इन दुकानों का वास्तविक किराया बहुत अधिक है। ऐसे में नगर निगम बोर्ड (Municipal Board) ने इन दुकानों के किराए में 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया था। इसके अलावा तय हुआ था कि जिन दुकानदारों ने अपनी किरयानामा का रिनुअल नहीं कराया है उन्हें पैनाल्टी देकर इसका रिनुअल भी कराना होगा।
नगर निगम के इस फैसले के खिलाफ व्यापारी पिछले 5 दिन से कर रहे हैं आंदोलन
पढ़ें :- Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट
नगर निगम के इस फैसले के खिलाफ व्यापारी पिछले 5 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। जिन व्यापारियों के पास नगर निगम की किराए की दुकानें हैं, उन्होंने बढ़ा हुआ किराया देने से इनकार कर दिया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंदी भी की। आंदोलन होने पर नगर निगम ने प्रकाश बेकरी को सील कर दिया था। प्रकाश बेकरी के मालिक व्यापारियों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। इससे व्यापारी और खफा हो गए और बाजार बंद करके शनिवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला था। इसके पहले व्यापारियों का एक दल मेयर विनोद अग्रवाल से मिलने नया मुरादाबाद में स्थित उनकी कोठी पर पहुंचा था। व्यापारियों का आरोप है की बातचीत के दौरान भड़के मेयर ने अपनी कोठी पर आए व्यापारियों से कहा था कि अगर मेरा दिमाग फिर गया तो मैं दुकानों पर बुलडोजर चलवा दूंगा।
व्यापारियों में मेयर के खिलाफ गुस्सा देखा विधायक रितेश गुप्ता एक्टिव हुए
सूत्रों का कहना है कि मेयर के इस रवैया से खफा होकर व्यापारी वहां से चले आए। यह बात शहर विधायक रितेश गुप्ता के खेमे तक पहुंची तो उनका खेमा सक्रिय हो गया। व्यापारियों में मेयर के खिलाफ गुस्सा देखा विधायक रितेश गुप्ता एक्टिव हो गए। शनिवार रात करीब 11 बजे लखनऊ से लौटे रितेश गुप्ता सीधे नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल (Municipal Commissioner Divyanshu Patel) के बंगले पर पहुंचे। विधायक के प्रेशर में नगर आयुक्त ने प्रकाश बेकरी की सील खोलने का आश्वासन दे दिया। इसे अपनी जीत के रूप में देख रहे व्यापारियों ने रविवार को बुध बाजार में एक होटल में सभा की और विधायक रितेश गुप्ता (MLA Ritesh Gupta) को इसमें आमंत्रित किया गया।
अगर व्यापारी नाराज हो गए तो ना मैं विधायक बनूंगा,ना विनोद अग्रवाल मेयर बनेंगे और ना ही भाजपा की सरकार बनेगी
व्यापारियों को संबोधित करते हुए रितेश गुप्ता ने कहा कि मैं आज व्यापारियों की बदौलत ही विधायक हूं, व्यापारियों की वजह से ही विनोद अग्रवाल में मेयर है और व्यापारियों की वजह से ही भाजपा की सरकार है। रितेश गुप्ता ने कहा कि अगर व्यापारी नाराज हो गए तो ना मैं विधायक बनूंगा,ना विनोद अग्रवाल मेयर बनेंगे और ना ही भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम और भाजपा सिर्फ व्यापारियों की वजह से हैं। इसके आगे शहर विधायक ने कहा कि मुझे पता चला है की मेयर ने दुकानों पर बुलडोजर चलवाने की बात कही।
पढ़ें :- US में 11 भारतीय डलवाते थे नकली डकैतियां, ग्रीनकार्ड पाने के लिए साजिश रचने का आरोप
किराया बढ़ोतरी का फैसला नगर आयुक्त का नहीं बल्कि मेयर विनोद अग्रवाल का है
उन्होंने कहा कि मैं मेयर से पूछना चाहता हूं कि आपका दिमाग खराब होने पर आप बुलडोजर चलवा सकते हैं, लेकिन क्या आपने यह सोचा है कि अगर व्यापारियों का दिमाग फिर गया तो आपका क्या होगा? मंच से शहर विधायक रितेश गुप्ता (City MLA Ritesh Gupta) ने व्यापारियों से कहा कि रात मेरी नगर आयुक्त से मुलाकात हुई है। नगर आयुक्त ने मुझे बताया है की किराया बढ़ोतरी का फैसला नगर आयुक्त का नहीं बल्कि मेयर विनोद अग्रवाल का है। जिसे उन्होंने नगर निगम बोर्ड (Municipal Board) में भी पास कर लिया है। रितेश गुप्ता ने कहा कि मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।