Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video: बेटे अर्जुन कपूर का वीडियो मैसेज सुन लाइव शो में रोने लगे बोनी कपूर, देखें वीडियो

Video: बेटे अर्जुन कपूर का वीडियो मैसेज सुन लाइव शो में रोने लगे बोनी कपूर, देखें वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में हाल ही एक्टर अर्जुन कपूर के पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने शिरकत की। वे गेस्ट के तौर पर शो में पहुंचे। बोनी के लिए अर्जुन ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी (Ritwik Dhanjani), बोनी को बताते हैं, “आपके लिए सरप्राइज है।” इसके बाद अर्जुन का एक वीडियो चलता है।

पढ़ें :- ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का तीसरा गाना'आजादी' रिलीज, दिल छू लेंगे इसके बोल, देखें वीडियो

अर्जुन कहते हैं- “हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे लगता है कि उनके इमोशंस खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं। आपकी इज्जत करता हूं।” ऐसा सुन बोनी भावुक हो जाते हैं।


इस दौरान शो की जज और अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी बोनी की तरफ देखती हैं। सोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया।” बोनी व मलाइका ने पहली बार स्टेज शेयर किया है।

Advertisement