1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का तीसरा गाना’आजादी’ रिलीज, दिल छू लेंगे इसके बोल, देखें वीडियो

‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का तीसरा गाना’आजादी’ रिलीज, दिल छू लेंगे इसके बोल, देखें वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसके दो गाने ‘सकल बन’ और ‘तिलस्मी बाहें’ की सफलता के बाद मेकर्स ने तीसरे गाने ‘आजादी’ को रिलीज कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसके दो गाने ‘सकल बन’ और ‘तिलस्मी बाहें’ की सफलता के बाद मेकर्स ने तीसरे गाने ‘आजादी’ को रिलीज कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) , अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) , शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसे कलाकारों से सजा गाना ‘आजादी’ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

जैसा कि ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज के गाने का नाम ‘आजादी’ है, जो देशभक्ति का सार पेश करती है, गर्व की भावना पैदा करती है और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई की भावनाओं को दर्शाती है।

संजय लीला भंसाली ने गाने को दिया म्यूजिक

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)  ने हमेशा की तरह ग्रैंड स्टाइल, भव्य सेट, शानदार कॉस्ट्यूम्स के साथ-साथ ‘आजादी’ को अपने शानदार म्यूजिक से सजाया है। इस गाने के दिल को छू लेने वाले बोल एएम तुराज ने लिखे हैं।

कमाल का है ‘आजादी’ गाने का म्यूजिक

‘आजादी’ गाने को अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। इस गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है। यह गाना वाकई बहुत अच्छा है क्योंकि यह एक बेहतरीन कहानी कहता है और इसका म्यूजिक भी कमाल का है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

इस दिन रिलीज होगी ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज

बताते चलें कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)  वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ (Hiramandi: The Diamond Bazaar) से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई, 2024 से स्ट्रीम होगी। इसमें शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरदीन खान जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही वेब सीरीज से सभी सितारों के लुक्स सामने आ चुके हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...