Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video : कार के सामने रुकी कार, चार लोग उतरे और ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Video : कार के सामने रुकी कार, चार लोग उतरे और ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

By Abhimanyu 
Updated Date

Rapid-fire shooting in Jhajjar : भाजपा शासित हरियाणा के झज्जर जिले से दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके युवक की हत्या कर दी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार से आए युवक एक अन्य कार में बैठे लोगों पर गोलियां बरसाते हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- ततेरी गाने को लेकर मुसिबत में फंसे रैपर बादशाह, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सोशल मीडिया से हटाया गाना

जानकारी के अनुसार, यह घटना झज्जर जिले के सुबाना गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी सफ़ेद कार में दो युवक जाकर बैठते हैं तभी सामने से एक और कार आती है। जिससे कुछ लोग बाहर निकलते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 10 सेंकंड में 30 गोलियां चलायीं। जिसमें हितेश नाम के युवक की मौत हो गयी।

शुरुआती जांच में ये पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों में से एक की पहचान डीकेश निवासी गिरधरपुर के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस बीच, कांग्रेस ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने रविवार को एक्स पोस्ट में घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हरियाणा में जंगलराज…एक कार रुकी, उससे 3-4 लोग बाहर निकले और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये दिल दहलाने वाला नजारा हरियाणा में ध्वस्त हो चुके सिस्टम की कहानी बयां कर रहा है। BJP ने हर जगह जंगलराज लागू कर दिया है- जहां सरेआम गोलियां चलती हैं, मर्डर किया जाता है, किडनैपिंग होती है और सरकार तमाशा देखती है। यही BJP का मॉडल है, जिसमें अपराधियों को खुली छूट है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर।”

पढ़ें :- Video- नेशनल प्लेयर हार्दिक की छाती पर गिरा बास्केटबॉल पोल, खिलाड़ी की मौके पर ही मौत
Advertisement