Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video: डॉली चायवाला ने दुबई में खोला नया ऑफिस, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Video: डॉली चायवाला ने दुबई में खोला नया ऑफिस, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चाय की टपरी से सेलिब्रेटी बने डॉली चायवाला अब एक फेमस पर्सनैलिटी है। शायद ही कोई हो जो उसे न जानते हो। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद से मानो उसकी किस्मत ही बदल गई। आज डॉली चायवाले को पूरी दुनिया जानती है।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

आए दिन उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रहते हैं। जहां वह अपने नए-नए वीडियो में अपनी सफलता की ऊंचाइयों को लोगों को दिखाता है। हाल में डॉली चायवाला ने अपना ऑफिस दुबई में खोल लिया है। जिसका वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में डॉली ने लिखा है कि उसने अपना नया ऑफिस दुबई में खोल लिया है। वीडियो में उसने अपने ऑफिस का नजारा भी दिखाया है। जहां वह एक टेबल पर रखे लैपटॉप पर काम करता हुआ नजर आ रहा है। आगे वीडियो में उसने अपनी नागपुर वाली टपरी को दिखाया है। जहां वह अपने ग्राहकों को खास अंदाज में चाय बनाकर पिला रहा है। आगे वीडियो में वह दुबई में अपने रोमांच से भरे सफर को दिखाता है। जिसमें वह कभी रेगिस्तान में तो कभी लग्जरी गाड़ियों के साथ रील बनवाते हुए नजर आ रहा है।

 

Advertisement