Maha Kumbh fire accident: प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने लगने घटना सामने आयी है। ताजा मामला सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग का हाइया, जहां पंडाल में आग लगने की सूचाना है। वहीं, मौके पर मौजूद दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की इस तरह की कई घटनाएं है। दमकल विभाग आग बुझाने में मुस्तैदी से जुटा हुआ था। अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। इस घटना में अब तक जाल-माल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Prayagraj | A fire breaks out in Sector 18, Shankaracharya Marg of Maha Kumbh Mela Kshetra. Fire tenders are at the spot. More detail awaited pic.twitter.com/moJv8eLsAV
— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) February 7, 2025
पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
इससे पहले सेक्टर 12 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में बुधवार को आग लग गई। वहीं, 30 जनवरी को सेक्टर-22 में भी आग लग गई थी। इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। दमकल विभाग के कर्मियों ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया था।