पटना। बिहार के बाहुबली विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) का एक निजी समरोह में शामिल होने गोपालगंज पहुंचे तो समर्थकों नें हथियार लहराकर उनका जोरदार स्वागत किया। यही नहीं, नेता जी के स्वागत में राजा-महाराजाओं की तरह महफिल भी सजाई गई, जहां नर्तकियों का ‘मुजरा’ पेश किया।
पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव हार का अनंत सिंह ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, बोले-घमंड हो गया था कि कलकत्ता, विदेश व बंबई जीत गए, बिहार ही नहीं पूरे देश में इनकी हालत खराब
छत पे सोया था बहनोई,मैं इतनी समझ के सो गई,
राणा जी माफ करना गलती मारो से हो गई,
इस गानें पे मुजरा प्रोग्राम का आनंद ले रहा आपराधिक व्यक्ति,
ऐसे आपराधिक व्यक्ति बिहार में चुनाव जीतेंगे तो बिहार नीचे से ही टॉप पर रहेगा …. pic.twitter.com/wmXB9J43DP
— GAURAV
(@GK010200) May 4, 2026
नेताजी भी अपने पुराने अंदाज में बैठ कर मुजरा का आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान उनके समर्थकों ने नोटों की बारिश कर महफिल में रंग ला दिया। बाहुबली विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह, गोलू राजा सहित अन्य कलाकारों की महफिल सजी थी। महफिल में ‘तवाइफ कहां किसी से मोहब्बत करती है’ और ‘मुझको राणा जी माफ करना…’ जैसे गानों पर नृतिकी नृत्य करते हुए नजर आ रही थी।
अब भला अनंत सिंह कहां पीछे हटने वाले थे? उन्होंने भी मुजरे का खूब आनंद उठाया और मुजरा सुनने में मग्न नजर आए, वही उनके समर्थकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी नोटों की बारिश कर महफिल में रंग जमा दिया। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमराव गांव में मुखिया गुड्डू राय के पुत्र के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने भोजपुरी गाने ‘रंगदार के भतार भूमिहार जी’ पर खुलेआम हथियार लहराए। हालांकि hindi.pardaphash.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।