VIDEO: होली का त्यौहार सभी के लिए खास होता है सभी इसे अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट करतें हैं कोई रंगों की होली खेलता है तो कोई फूल और पानी की होली लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका होली खेलने का तरीका एकदम हैरान कर देने वाला होता है. दरअसल हम सबने अब तक रंग, फूल और पानी की होली तो खेली होगी लेकिन क्या अपने कभी गोबर की की होली खेली या देखी है. अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवातें हैं जो ऑर्गेनिक होली खेलते नजर आये ऑर्गेनिकन रंगों से नहीं बल्कि गोबर से.
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
आपको बता दें, यूपी के वाराणसी स्थित बीएचयू के पूर्व डीन एवं प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह अकेले गोबर की होली खेलते हुए देखे जा रहे हैं.
Kaushal Kishor Mishra, former Dean and professor, department of political science, BHU (Varanasi) pic.twitter.com/qrLoZsVJMQ
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 26, 2024
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
प्रोफेसर कौशल किशोर गोबर पर लोट रहे हैं और अपने शरीर पर उसे रगड़ रहे हैं. इस दौरान वह कहते हैं कि गाय के गोबर की होली अद्भूद है. भारत के गावों में पहले इसी तरह से होली खेली जाती थी. इस गाय के गोबर से होली खेलने से शरीर शुद्ध होता है. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.