टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) की तबियत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है। कांबली की देखभाल के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। कांबली हार्ट की बीमारी के साथ और भी कई तरह के हेल्थ समस्याओं से गुजर रहे हैं।
पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs LSG, कहीं केकेआर का एक और मैच बारिश के भेट चढ़ जाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांबली (Vinod Kambli) को हाल ही में कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित सार्वजनिक कार्य़क्रम में देखा गया था। शनिवार को अचानक उनकी हेल्थ में समस्या देखने को मिली है। वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें ठाणे के आकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत स्थिर मगर गंभीर बताई जा रही है।
Today meet great cricketer vinod kambli sir in AKRUTI hospital pic.twitter.com/3qgF8ze7w2
— Neetesh Tripathi (@NeeteshTri63424) December 23, 2024
पढ़ें :- आखिरी दो गेंदों का ड्रामा मैच हाथ में था, लेकिन किस्मत पलट गई ,"मिलर की मंशा पर सवाल नहीं" : सुनील गावस्कर
कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ सालों से हेल्थ से संबंधित समस्याओं से संघर्ष कर रहे है। उन्हे 2012 में एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। इसके बाद साल 2013 में हार्ट अटैक पड़ा था। शराब की लत से जूझने के कारण उन्हें कई बार रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ा। कांबली (Vinod Kambli) ने स्कूल स्तर पर सचिन के साथ ऐतिहासिक 664 रन की अटूट साझेदारी की थी। वहीं सचिन ने भारत के लिे नवंबर 1989 में डेब्यू किया जबकि कांबली ने 1991 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।