वृंदावन। प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) जैसे-जैसे समापन की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को यहां भीड़ इस कदर उमड़ी कि रास्ते श्रद्धालुओं से पैक हो गए। हालत यह कि पैर रखने की जगह नहीं बची। शहर के बड़े रास्तों पर ई रिक्शा और टेंपो का जाम था तो गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’
Video-वृंदावन में मंदिर की गलियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पैर रखने तक की नहीं है जगह pic.twitter.com/x3lGJk17GV
— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 9, 2025
रविवार को वृंदावन में भीड़ इस कदर उमड़ी कि हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आने लगे। बांके बिहारी जी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ में फंसे श्रद्धालुओं की हालत खराब थी।
वृंदावन में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में प्रवेश के लिए वन वे इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश कराया गया तो निकासी 1 और 4 से कराई जा रही थी।
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार
वृंदावन में आने वाले हर रास्ते पर भीड़ नजर आई। रविवार को उमड़ी भीड़ ने व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दी। यहां शहर के बाहर बाहरी वाहनों की भीड़ थी तो शहर के अंदर ई रिक्शा और टेंपो चालकों ने जाम लगा दिया। यहां रविवार को अनुमान के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।