Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-वृंदावन में मंदिर की गलियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पैर रखने तक की नहीं है जगह

Video-वृंदावन में मंदिर की गलियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पैर रखने तक की नहीं है जगह

By santosh singh 
Updated Date

वृंदावन। प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) जैसे-जैसे समापन की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।  रविवार को यहां भीड़ इस कदर उमड़ी कि रास्ते श्रद्धालुओं से पैक हो गए। हालत यह कि पैर रखने की जगह नहीं बची। शहर के बड़े रास्तों पर ई रिक्शा और टेंपो का जाम था तो गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रविवार को वृंदावन में भीड़ इस कदर उमड़ी कि हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आने लगे। बांके बिहारी जी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ में फंसे श्रद्धालुओं की हालत खराब थी।
वृंदावन में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में प्रवेश के लिए वन वे इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश कराया गया तो निकासी 1 और 4 से कराई जा रही थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वृंदावन में आने वाले हर रास्ते पर भीड़ नजर आई। रविवार को उमड़ी भीड़ ने व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दी। यहां शहर के बाहर बाहरी वाहनों की भीड़ थी तो शहर के अंदर ई रिक्शा और टेंपो चालकों ने जाम लगा दिया। यहां रविवार को अनुमान के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Advertisement