ग्रेटर नोएडा। यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सूरजपुर इलाके में सोमवार को कूलर बनाने की फैक्ट्री (Cooler Factory) में भयंकर आग लग गई है। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा रहा। बचाव-राहत कार्य जारी है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
वहीं आग लगने के बाद इलाके में धुएं का गुबार दूर से भी देखा जा सकता है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा कूलर की फैक्ट्री स निकली आग की लपटों ने तीन अन्य फैक्ट्रियों को लिया अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग ने विकराल रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि वायरिंग में फॉल्ट होने की वजह से आग लगी है। वहीं आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।