Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : प्रयागराज में पति के साथ विवाद के बाद गुस्से में पत्नी चढ़ी इलेक्ट्रिक के पोल पर, पुलिस ने जान पर खेलकर नीचे उतारा

VIDEO : प्रयागराज में पति के साथ विवाद के बाद गुस्से में पत्नी चढ़ी इलेक्ट्रिक के पोल पर, पुलिस ने जान पर खेलकर नीचे उतारा

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज जिले के बसहरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति से हुए विवाद के बाद इलेक्ट्रिक के हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई। इस घटना के बाद गांव में बवाल मच गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पोल के नीचे गांव के लोग जमा हो गए और इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली, इस बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ी महिला

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ बसहरा गांव की भोले सिंह का उसकी पत्नी वंदना सिंह से सोमवार सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद भोले घर से बाहर किसी काम से चला गया तो वंदना घर से निकली और पांच सौ मीटर दूर एक खेत में बने बिजली के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गई। खेत में मौजूद किसानों ने इसकी जानकारी गांव में दी, जैसे ही महिला की बिजली के टावर में चढ़ने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर एसीपी और लालपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने पोल पर चढ़कर महिला को उतारा नीचे

महिला करीब 4 घंटे तक पोल पर चढ़ी रही। इसके बाद पुलिस ने पोल के नीचे एक नेट भी पकड़ रखा था। इसके बाद एक पुलिस सिपाही पोल पर अपनी जान को खतरे में डालकर चढ़ा और महिला को रस्सी के सहारे नीचे उतारा। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। महिला का कहना है कि पति रोजाना शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता है। बताया जा रहा है की लालपुर पुलिस स्टेशन में तैनात सिपाही राकेश कुमार और राहुल पटेल ने जान पर खेलकर पोल पर चढ़कर महिला को रस्सी के सहारे नीचे उतारा।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Advertisement