महाराष्ट्र। पुणे में जर्नलिस्ट निखिल वागले की कार पर शुक्रवार रात कुछ लोगो ने हमला कर दिया। पत्रकार निखिल वागले ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर लाल कृष्ण आडवाणी औऱ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की आलोचना की थी।
पढ़ें :- ICC टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को मिलेगा 131 करोड़ रुपए ईनाम, BCCI का ऐलान
जय श्री राम
इस भीड़ के दिल दिमाग़ में सिर्फ़ और सिर्फ़ हत्या कर देने का भूत सवार है वो भी राम का नाम लेकर ,
महाराष्ट्र में पत्रकार निखिल वाघले पर हमला ,
हमलावर BJP कार्यकर्ता
हमला करने वाले जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं भगवान बहुत खुश होंगे pic.twitter.com/JLe9l2iptr— Simab Akhtar سیماب اختر (@simabakhtar2) February 9, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी के चलते उन पर यह हमला हुआ। इस दौरान पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी हर स्याही फेंकी गई। साथ ही निखिल वागले के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला भाजपा नेता सुनील देवधर की शिकायत पर पुणे पुलिस ने दर्ज किया है। निखिल वागले पर आईपीसी की धारा 153ए सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निखिल वागले निर्भय बनो कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर ही इकट्टा हो गए औऱ उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान जब पत्रकार निखिल वागले की कार वहां पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया। उनकी कार का कांच तोड़ दिया गया और स्याही भी फेंकी गई।