Young Man Shot While Making a Reel : पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में 16 मार्च को एक ऐसा हादसा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोबाइल पर रील बनाने के दौरान हुई एक छोटी सी लापरवाही ने 28 वर्षीय युवक पवन कुमार की जिंदगी छीन ली।
पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
जानकारी के मुताबिक, पवन अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ घर पर मौजूद था और दोनों मिलकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान पवन ने हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल हाथ में ले ली। रील शूट करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे पवन के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना पूरी तरह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और कारण भी छिपा है।
रील के चक्कर में 1 और मौत…दुखद#Reel #Instagram pic.twitter.com/ZvIBjkotVF
— Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) March 17, 2026
पढ़ें :- Mathura Boat Collides : यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया और तीन की मौत
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि लाइक्स और व्यूज़ के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से बचें, क्योंकि एक पल की लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।