कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिरहाना रोड की दवा मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। देखते ही देखते आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिरहाना रोड स्थित चंद्र प्रकाश मार्केट में लगभग चालीस दुकानें हैं। मंगलवार सुबह मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित दीक्षित डिस्ट्रीब्यूटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
#कानपुर:कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास लगी भीषण आग..
आग की लपटें, धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा…
आधा दर्जन से अधिक फायर टेन्डर मौजूद….@Uppolice @fireserviceup @SaveraSwaraj pic.twitter.com/CH2EP1Sqvv
पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग
— अनुज प्रताप सिंह (@Draps78) May 13, 2025
आग लगते देख हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आग ने आस पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना आस पास के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बीस गाड़ी की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कर्नलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी जिस पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लियागया