Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO-अब राबड़ी देवी पर उखड़े नीतीश कुमार, बोले- इनके पति जब टूट गए, तब पत्नी को बना दिया सीएम

VIDEO-अब राबड़ी देवी पर उखड़े नीतीश कुमार, बोले- इनके पति जब टूट गए, तब पत्नी को बना दिया सीएम

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर सदन के अंदर लालू परिवार पर हमलावर हो गए। उन्होंने विधान परिषद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Supremo Lalu Prasad Yadav) की पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi)  पर भड़क गए। नीतीश ने राबड़ी देवी (Rabri Devi) की ओर इशारा करते हुए कहा, कि इसके हसबैंड (Lalu Yadav) जेल गए तो, अपनी वाइफ को (मुख्यमंत्री) बना दिया। सदन के अंदर सीएम नीतीश की आरजेडी (RJD) की महिला एमएलसी से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की पहली पाली में शुक्रवार को प्रश्नकाल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) और सदन में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) भी मौजूद रहीं। आरजेडी (RJD) की एमएलसी उर्मिला ठाकुर (MLC Urmila Thakur) जब महिलाओं के मुद्दे पर सवाल कर रही थीं, तो सीएम नीतीश अपनी सीट से खड़े हो गए। सीएम ने गुस्से में कहा कि हमने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए वे बोले,कि इनको कुछ मालूम भी है। इन लोगों ने आज तक तो महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। इसी दौरान नीतीश ने राबड़ी देवी (Rabri Devi)  पर भी हमला बोल दिया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

आरजेडी (RJD) के एमएलसी सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने सभापति से इसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी मांग खारिज कर दी गई।

तेजस्वी से कहा था- तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीते मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से बच्चा कह दिया था। साथ ही कहा कि उनके पिता (Lalu Yadav) को हमने ही मुख्यमंत्री बनाया था। सीएम नीतीश ने तेजस्वी से यह भी कहा कि लालू यादव अति पिछड़ा वर्ग को खत्म कर उसे ओबीसी में शामिल करने वाले थे। हमने इसका विरोध किया था। इसके बाद हम अलग हो गए थे।

Advertisement