Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जिले तैनात एक महिला एसडीओ का नाम लेकर जेई संजीव कुमार अवर अभियंताओं से भरी बस में दे दे प्यार दे गाने पर डांस कर रहा है। जिसका वीडियो वायरल हुआ तो एसडीओ भड़क गईं। एसडीओ से प्यार मांगना जेई को भारी पड़ गया। महिला एसडीओ की शिकायत पर पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दूहन ने जेई संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। बता दें कि आठ अप्रैल को निजीकरण के विरोध में लखनऊ में आयोजित कर्मचारियों की रैली में शामिल होने बुलंदशहर के अवर अभियंता बस में डांस करते हुए जा रहे थे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
प्यार के प्यासे निकले जेई साहब,अब हुए सस्पेंड
बुलंदशहर की महिला एसडीओ का नाम लेकर दे दे प्यार दे गाना गाना जेई संजीव कुमार को भारी पड़ गया। दरअसल निजीकरण के विरोध में पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा लखनऊ में 8 अप्रैल 2025 को रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए बुलंदशहर से अवर अभियंता आदि एक बस में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। जिसमें विद्युत विभाग के जेई और कर्मचारी डांस करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान बस में गाना बज रहा था दे दे प्यार दे की धुन पर कई जेई आदि डांस कर रहे थे।
इसी दौरान जेई संजीव कुमार बस की सीट से उठे और महिला एसडीओ का नाम लेकर कहने लगे दे दे प्यार दे। लग रहा था कि जैसे वो प्यार के काफी प्यासे हां। बस में अभियंता और कर्मचारियों के डांस का वीडियो विभागीय ग्रुप पर पोस्ट हुआ जिसे देखकर महिला एसडीओ भड़क गई। महिला एसडीओ ने वीडियो के साथ मामले की शिकायत पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन से की, इसके बाद मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जेई संजीव कुमार को एमडी ईशा दुहन ने निलंबित कर दिया। एमडी के इस एक्शन से विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। महिला एसडीओ का आरोप है कि जेई ने महिला एसडीओ की सुचिता भंग करने का काम किया है।