Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

By संतोष सिंह 
Updated Date

संभल। संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र (Asmoli Assembly Constituency) के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है।

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर व्यक्त ​की गहरी चिंता
पढ़ें :- Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा (Sambhal Lok Sabha) में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क (India Alliance candidate Ziaur Rahman Burke) और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया।

डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में मतदान  किया जा रहा है प्रभावित

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। भाजपा राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।

Advertisement