Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video : संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी हुए आमने-सामने, दोनों नेता बातचीत करते आए नजर

Video : संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी हुए आमने-सामने, दोनों नेता बातचीत करते आए नजर

By Abhimanyu 
Updated Date

Mahatma Jyotiba Phule 200th birth anniversary : पीएम नरेंद्र मोदी आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पीएम मोदी की बातचीत करते नजर आए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

संसद परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति आधिकारिक अकाउंट ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान सदन स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा ज्योतिराव फुले ने अपना पूरा जीवन वंचित समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, और सामाजिक सुधार तथा समावेशन की एक अमिट विरासत छोड़ी।’

पढ़ें :- नीतीश कुमार जी को एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर, हम एक ऐसे दूरदर्शी समाज सुधारक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के प्रति समर्पित कर दिया। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की वकालत करने में भी अग्रणी थे। उनके प्रयासों से, शिक्षा सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बन गई। इस वर्ष, हम उनकी 200वीं जयंती समारोहों की शुरुआत कर रहे हैं। कामना है कि उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी का मार्गदर्शन करते रहें।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बहुजनों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। भेदभाव और असमानता के विरुद्ध उनके संघर्ष ने देश को समता और न्याय का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श और विचार सदैव हमें सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’

Advertisement