अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बहुत कम समय बचा है। पूरा देश इस दिन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पूरा देश राम भक्ति में रम गया है। चारों तरफ भगवान के राम भजन गूंजते तो कही नारे सुनाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- वेब सीरीज हेलो बच्चों का ट्रेलर रिलीज, टीवीएफ और नेटफ्लिक्स कोलेबोरेशन कर बनाई सीरीज, जाने कब होगी रिलीज
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक भजन शेयर किया है जो काफी ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो सिंगर स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) का राम आएंगे….। प्रधानमंत्री मोदी ने इस भजन को शेयर करते हुए स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) की खूब प्रशंसा की है।
स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। #ShriRamBhajan https://t.co/0nD3XmAbzk
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024
पढ़ें :- भारत सरकार मिडिल ईस्ट में हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत और पहले कदम उठाए : LoP राहुल गांधी
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों में आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। इस वीडियो को एक घंटे के अंदर लगभग 300,000 बार देखा जा चुका है। लोग इस भजन को काफी पसंद कर रहे हैं।
कौन हैं राम आएंगे भजन सिंगर स्वस्ति मेहुल
जिस भजन को प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने शेयर करते हुए तारीफ की है उनका नाम स्वस्ति मेहुल है। वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम करती हैं। स्वस्ति मेहुल का जन्म दिल्ली में हुआ। स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) को बचपन से ही संगीत के प्रति विशेष रुचि थी।
स्वस्ति मेहुल (Swasti Mehul) हिंदी और पंजाबी गानों में भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी गीतकार जानी ने इनकी आवाज को इंस्टाग्राम की रील के माध्यम से सुना था और उनको इतना पसंद आया कि उन्होंने स्वस्ति मेहुल की बॉलीवुड में एंट्री कराई थी।