Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। गंगा दशहरा के मौके पर अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आज 7 मंदिरो में प्राण प्रतिष्ठा का महाअनुष्ठान पूरा हुआ है। इस अवसर पर राम मंदिर में धर्माचार्यों के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समारोह में सम्मिलित हुए। सीएम योगी ने विग्रह की आरती उतारी और पूजन-अर्चन भी किया।
पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के लहराए पोस्टर
राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। इसके साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा मुख्य यजमान रहे। इससे पहले 22 जनवरी 2024 को हुए ‘रामलला’ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक यजमान बने थे।
VIDEO | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) participates in Ram Darbar Pran Pratishtha rituals.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dh4g9otXD3
पढ़ें :- VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2025