Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO- मेरठ होटल कांड के हैवान सलमान को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

VIDEO- मेरठ होटल कांड के हैवान सलमान को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान सलमान चोटिल हो गया। सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है। युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। बुधवार को एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है। सलमान कह रहा है- सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी किया है।

पढ़ें :- दो महीने बाद चीन से भारत लौटा अजीत चौहान का शव, भिवानी में आज दी जाएगी अंतिम विदाई, परिवार में पसरा मातम
पढ़ें :- गाजीपुर की जहूराबाद सीट छोड़कर अकबरपुर से चुनाव लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, जानिए इसके पीछे की वजह?

प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने बताया गया कि मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को मुठभेड़ के बाद थाना सदर बाजार में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सलमान (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास घेराबंदी होने पर सलमान ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घिरने पर वह पुल पर चढ़कर भागने लगा और नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर व बाएं हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा और कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी सलमान रोहटा क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर मेरठ व गाजियाबाद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में सबूत जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

होटल सील, एमडीए को भेजा जाएगा प्रस्ताव

पुलिस ने आबूलेन स्थित संबंधित होटल को सील कर दिया है। होटल को सीज कराने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण और संबंधित बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ होटल के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि घटना के दौरान या उसके बाद पुलिस स्तर पर कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

पढ़ें :- फिरोजाबाद में रिश्तों के विवाद ने ली युवक की जान, प्रेम संबंध का आरोप, परिजनों की पिटाई के बाद 22 वर्षीय सोनू ने दी जान
Advertisement