Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज क्षेत्र में एक तांत्रिक छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। लोगो ने तांत्रिक को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक मैकू रावत गांव में झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार की दोपहर वह धान की फसल की कटाई देखने खेत गया। वहां काम कर रही महिला ने उससे अपनी छह साल की बच्ची को घर छोड़ने के लिए कहा।
लखनऊ के मोहनलालगंज का रहने वाला तांत्रिक छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था
जिसके बाद परिजनों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी
pic.twitter.com/wEH9oGUXhc— Priya singh (@priyarajputlive) October 26, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
रास्ते में बच्ची को समोसा खिलाने के बहाने मैकू रावत उसे अपनी झोपड़ी ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया।बच्ची रोते हुए खेत पहुंची और सारी बात अपने माता पिता को बताई।
बच्ची के माता पिता झोपड़ी में पहुंचे तो वह वहां नही था। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण भड़क गए। आरोपी को ढूंढकर गांव में लाठी डंडो से पीटा।पुलिस आरोपी को ग्रामीणों से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बच्ची के माता पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।