उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक शख्स को बच्चा चोरी के शक में दौड़ा लिया। लोगो की पिटाई के डर से वह शख्स राजमार्ग पर बने फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। कई घंटों तक वह वहीं चढा रहा फिर कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में मॉब लिंचिंग से बचने के लिए अवनीश कुमार ने ब्रिज से कूदकर दी जान
जौनपुर, उत्तर प्रदेश – जिले के एक गांव में भयावह घटना सामने आई, जिसमें मॉब लिंचिंग से बचने के प्रयास में एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। अवनीश कुमार नामक व्यक्ति को गांववालों ने बच्चा चोर… pic.twitter.com/Un4GO41e7l
— Uved Muazzam
(@mohd_uved) September 10, 2024
पढ़ें :- Redmi 15 5G को Flipkart से भी खरीद पाएंगे ग्राहक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखा अपकमिंग फोन का बैनर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लोगो के पीछे ग्रामीण बच्चा चोर होने के शक में भागे। भीड़ से बचने के लिए दोनो शख्स भागने लगे। जिसमें से एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा शख्स बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। बार बार वह कूदने की धमकी दे रहा था। अंत नौ घंटे के बाद वह ब्रिज से नीचे कूद गया। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को मानसिक रोगी बताया।
शख्स का नाम अवनीश कुमार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने उसे नीचे उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन जब पुलिसकर्मी ब्रिज पर चढ़कर अवनीश के पास पहुंचने लगे, तभी उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी।