Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : शादी के सवाल पर आप सांसद राघव चड्ढ़ा बोले- मुझसे राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं

Video Viral : शादी के सवाल पर आप सांसद राघव चड्ढ़ा बोले- मुझसे राजनीति के सवाल करिए परिणीति के नहीं

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Raghav Chadha) डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इस बारे में जब शुक्रवार को राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (Raghav Chadha)ने जब मीडिया ने सवाल किया। तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि आप राजनीति पर सवाल करिए परिणीति चोपड़ा  (Parineeti Chopra) पर नहीं। इसके बाद वह सवाल टाल गए।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

परिणीति चोपड़ा  (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

दोनों को साथ में मिला था अवॉर्ड, तभी हुई जान पहचान
रिपोर्ट्स की मानें को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं। दोनों को घूमना पसंद हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

पढ़ें :- Hardoi News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वहीं राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

बता दें कि राघव चड्‌ढा (Raghav Chadha)  पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था जिसका विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। विपक्षियों का कहना है कि राघव पंजाब के वर्किंग सीएम हैं जबकि भगवंत मान सिर्फ एक शो-पीस सीएम हैं।

फिल्म कैप्सूल गिल और चमकीला में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  की लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे से की थी। उन्होंने हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमान अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से टेलीविजन में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती और करन जौहर संग बतौर जज नजर आएंगी। हाल ही में  परिणीति ने अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की। बातों-ही-बातों में परिणीति ने बताया की आने वाले दिनों में वे बतौर प्रोडूसर रिजेक्ट किये गए अच्छे कंटेंट को सपोर्ट करना चाहती हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश
Advertisement