मंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु शहर (Mangaluru city) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक बस कंडक्टर (Bus Conductor) को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण (Sexual Abuse of a Minor Girl) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जब लड़की बस में सो रही थी तो कंडक्टर ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर व्यक्त की गहरी चिंता
కేఎస్ఆర్టీసీ బస్సులో నిద్రపోతున్న యువతిని లైంగికంగా వేధించిన కండక్టర్
కర్ణాటకలోని మంగళూరు సమీపంలోని ముడిపు-స్టేట్ బ్యాంక్ మార్గంలో నడిచే కేఎస్ఆర్టీసీ బస్సులో ఓ యువతి నిద్రపోతుండగా ఆమె పక్కనే వచ్చి నిలబడి ఆమెను పదేపదే టచ్ చేస్తూ లైంగికంగా వేధించిన కండక్టర్
ఇది గమనించిన తోటి… pic.twitter.com/NyYRyb3vwV
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) April 25, 2025
पढ़ें :- Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
यह घिनौनी हरकत तब सामने आई जब बस में मौजूद एक अन्य यात्री ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी कंडक्टर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।