Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : राजधानी लखनऊ में बाइक पर बैठी लड़की ने 20 सेकंड में मारा 14 चप्पल, चुपचाप गाड़ी चलाता रहा लड़का

Video Viral : राजधानी लखनऊ में बाइक पर बैठी लड़की ने 20 सेकंड में मारा 14 चप्पल, चुपचाप गाड़ी चलाता रहा लड़का

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी राजधानी लखनऊ (Lucknow) के खुर्रमनगर (Khurramnagar) इलाके में मंगलवार को एक वीडियो वायरल (Video Viral)  हुआ है। इस वीडियो में बाइक पर पीछे बैठी युवती अपने साथी को लगतार चप्पल से पीट रही है और साथी बिना किसी विरोध के बाइक चलता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो खुर्रमनगर (Khurramnagar) का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। 20 सेकंड के वीडियो में युवती ने युवक को करीब 14 बार चप्पलों से पीटा है।

पढ़ें :- BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव

वह बाइक सवार युवक को गाड़ी रोकने का इशारा करती दिख रही है। हालांकि, युवक मार खाते हुए बाइक चलाते नजर आ रहा है। युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक पर सवार युवक युवती का पता नहीं चल सका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि युवक ने जरूर कुछ ऐसा किया होगा जो बेहद गलत होगा इसलिए चुपचाप मार खा रहा है।

पढ़ें :- देखिए बंगाल में दीदी का क्या हश्र हुआ? राजनीति में हमेशा एक और एक दो नहीं होते, एक और एक 11 भी हो सकते हैं

एक अन्य यूजर ने कहा कि लड़कों ने अपना स्तर और अपना आत्मसम्मान खत्म कर लिया है जब तक रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव नहीं होता है रिश्ते नहीं चल सकते।

Advertisement