वाराणसी। श्री चेतगंज की रामलीला (Shri Chetganj Ramlila) में अश्लील गीतों (Obscene Songs) पर नगरवधुओं ने जमकर ठुमके लगाए। जहां मंच पर एक तरफ राम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती हो रही थी, तो वहीं दूसरी ओर नगर वधुएं अश्लील गीतों (Obscene Songs) पर ठुमके लगा रही थीं। बीती रात नृत्य का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद लीला समिति ने आम श्रद्धालुओं से माफी मांगी है।
पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला के पावन मंचों पर ऐसा अश्लील नृत्य… राम राम! pic.twitter.com/b4dpWUFunZ
— Vishal JyotiDev Agarwal
(@JyotiDevSpeaks) September 29, 2025
श्री चेतगंज रामलीला समिति (Shri Chetganj Ramlila Committee) की ओर से बीती रात बाबा लोढ़ेनाथ मंदिर (Baba Lodhnath Temple) से पिसनहरिया कुआं रामकटोरा पर ताड़का वध की लीला हो रही थी। लीला के दौरान जब राम और लक्ष्मण की आरती उतारी जा रही थी, वहीं मंच पर नगरवधुओं का नृत्य शुरू हो गया। भोजपुरी के अश्लील गीतों (Obscene Songs) पर नगरवधुएं नृत्य कर रही थीं। सामने बैठे लीला प्रेमी भी इस नृत्य को देख रहे थे।
पढ़ें :- Video Viral : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में साक्षी हुई ओवर एक्साइट तो MS Dhoni ने दिया ये रिएक्शन...
नगरवधुओं ने लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी… पर थिरकना शुरू किया तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। वीडियो देखने के बाद लीला प्रेमियों ने इस घटना की निंदा शुरू कर दी। श्री चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ बच्चू (Ajay Gupta, alias Bachchu, President of the Sri Chetganj Ramlila Committee) ने बताया कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वह बीमार होने के कारण लीला में शामिल नहीं हो पाए थे। जिन लोगों ने इस तरह का कृत्य किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।