पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) के जंगल में एक बाघ ने अजगर का शिकार कर कुछ हिस्सा खा लिया। इसके बाद बाघ असहज महसूस करने लगा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के अधिकारियों ने तुरन्त संज्ञान ले लिया। वहां पर कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
गुरुवार को सायं एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। यह वीडियो में टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के पर्यटन क्षेत्र के पक्की पटरी मार्ग (Pucca Track Road) का बताया जा रहा है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह पहली शिफ्ट के दौरान कुछ सैलानियों ने बाघ के इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।
उल्टी करते दिखा बाघ
— Aysha Sheikh Siddique (@AyshaSheik84997) April 18, 2025
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
वीडियो में बाघ एक अजगर को मारकर खाते हुए दिखाई दिया। अजगर का कुछ हिस्सा खाने के बाद असहज बाघ उल्टी करते हुए दिख रहा है। टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह (Divisional Forest Officer Manish Singh) ने संबंधित क्षेत्र में कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू करवा दी है।
टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) के जंगल में अनुकूल वातावरण के साथ ही सुरक्षा एवं संरक्षण बेहतर किए जाने के बाद बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों जंगल में विभिन्न स्थानों पर चार बाघिन के साथ 11 शावक घूमते देखे गए हैं।
महज चार वर्षों में यहां बाघों की संख्या दोगुनी से अधिक हो जाने पर वर्ष 2020 में टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) को टी एक्स-टू ग्लोबल अवार्ड (TX-2 Global Award) प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2014 जून में जब यहां के जंगल को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve) घोषित किया गया था, तब यहां पर बाघों की संख्या में तेजी के साथ गिरावट आ रही थी।