Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. VIDEO: साड़ी पहन धनाश्री ने किया किशोर दा के गाने पर गज़ब डांस, मूव्स देख फैंस हुए दीवाने

VIDEO: साड़ी पहन धनाश्री ने किया किशोर दा के गाने पर गज़ब डांस, मूव्स देख फैंस हुए दीवाने

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: डांसर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। धनश्री एक प्रोफेशनल कोरियग्राफर हैं। ऐसे में वह अपने डांस के नए-नए वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। फैन्स भी धनश्री के डांस और उनके वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

पढ़ें :- Bharti Singh को 3 दिन से हो रही पेट में दर्द की शिकायत, कॉमेडियन किलाबेन अस्पताल में भर्ती

हाल ही में धनश्री ने एक नया डांस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में धनश्री साड़ी पहन कर एक शख्स के साथ पुराने गाने पर डांस कर रही हैं।  धनश्री वर्मा का यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। वह इस वीडियो में किशोर कुमार और मधुबाला की फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के मशहूर गाने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ पर डांस कर रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने इसे अपने पसंदीदा क्लासिकल गानों में से एक बताया। साड़ी में उनके इस डांस को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जमकर लाइक्स मिल रहे हैं और कमेंट्स भी आ रहे हैं। धनश्री इस वीडियो में साड़ी पहनकर काफी ग्रेसफुल ढंग से डांस कर रही हैं। युजवेंद्र चहल ने भी धनश्री के इस नए डांस वीडियो को लाइक किया है। हालांकि, उन्होंने कमेंट नहीं किया है। इस पर फैन्स चहल के कमेंट का इस वीडियो पर इंतजार भी कर रहे हैं।

Advertisement