जौनपुर। योगी सरकार (Yogi Government) में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) बुधवार को सिद्धार्थ उपवन में संगठन पर्व पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के विकास पर पूछे गए सवाल को लेकर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) भड़क गए। इतना ही नहीं कुर्सी से उठकर पत्रकार राजकुमार को धमकाते हुए देख लेने तक की धमकी दे डाली। पत्रकार भी कम नहीं उसने भी भरी महफ़िल में मंत्री जी को जी भरकर सुना दिया।
पढ़ें :- मेरठ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर महिला शोधार्थियों ने यौन शोषण और धमकी का लगाया गंभीर आरोप, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
यूपी के जौनपुर में योगी सरकार में मंत्री गिरीश यादव की पत्रकार से हुई बहस…जौनपुर में पत्रकार ने मंत्री से STP घोटाले पर सवाल पूछा तो मंत्री जी आग बबूला हो गए… #MinisterGirishYadav #GirishYadav योगी सरकार गिरीश यादव pic.twitter.com/OyIwirUybj
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 4, 2024
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास कार्य को लेकर मंत्री से पत्रकार ने तीन सवाल किए। पत्रकार ने कहा कि एसटीपी परियोजना के तहत कितने विकास आपने करवाए हैं? मंत्री ने जवाब देते कहा कि बहुत काम करवाए हैं। इसके बाद पत्रकार ने दूसरा सवाल दागते हुए कहा कि शीतला चौकिया धाम (Sheetla Chowkhiya Dham) में विकास कार्य में क्या किया गया? और विकास के लिए शहर में जो भी योजनाएं आ रही हैं, वो कौन-कौन सी है? पत्रकार ने तीसरा सवाल किया कि आपने विकास के कार्य क्या किए हैं?
पढ़ें :- Oppo F33 Series 5G भारत में हुई लॉन्च, MediaTek Dimensity 6360 Max SoC और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद
इसके बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद से जितना विकास का कार्य हमने कराया है। उतना किसी ने नहीं किया। बहुत विकास किया, कितना गिनाएं? सवाल पूछने वाले पत्रकार ने कहा कि जिले में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं। सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं।
इसी सवाल पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव भड़क गए। उसके बाद दोनों में बहस हो गई। मंत्री ने देख लेने की धमकी दी। दोनों बीच काफी देर तक विवाद होता रहा है। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मंत्री को शांत कराया। विवाद के दौरान यह हुई बातचीत मंत्री ने कहा कि बहुत ज्यादा सवाल करता है। दो मिनट में ठीक करा दूंगा। बहुत विकास चाहिए। सवाल पूछने वाले ने कहा कि विकास कार्यों के बारे में तो आपको बताना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि बहुत विकास कराया, इतना कराया कि कोई नहीं करा सकता है। सवाल पूछने वाले पत्रकार ने कहा कि हां पता है कितना विकास कार्य कराया है? बहुत देखे आपके जैसे मंत्री? मैं आपको भी ठीक कर दूंगा?
पत्रकारों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार अत्यंत अशोभनीय : सपा विधायक संतोष पांडेय
गुस्साता वही है जो कुछ छुपाता है
यूपी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव से जब पत्रकार ने घोटाले से संबंधित सवाल पूछ लिया तो मंत्री जी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खुली धमकी तक दे डाली। पत्रकारों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार अत्यंत अशोभनीय हैं।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- टाटा मतलब ट्रस्ट..., निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी, टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन
सत्ता के मद में डूबे… pic.twitter.com/8JFhktED2H
— Santosh Pandey (@Santoshpandemla) September 4, 2024
समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर जिले की लम्भुआ विधानसभा सीट से विधायक संतोष पांडेय ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गुस्साता वही है जो कुछ छुपाता है। संतोष पांडेय ने कहा कि यूपी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव से जब पत्रकार ने घोटाले से संबंधित सवाल पूछ लिया तो मंत्री जी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खुली धमकी तक दे डाली। पत्रकारों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार अत्यंत अशोभनीय हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में डूबे भाजपाई सच का सामना करने में असहज हैं। समय आने पर जनता-जनार्दन सभी घोटालों का समुचित जवाब देगी।